Site icon Aditya News Network – Kekri News

कमल उत्सव के रूप में मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, बूथ अध्यक्षों को बांटे आईडी कार्ड

केकड़ी: भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में दीप प्रज्जवलन करते पदाधिकारी।

केकड़ी, 6 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में कमल संकल्प उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। वंदेमातरम गायन व झंडारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली भाजपा मुख्यालय में दिए गए उद्बोधन का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।
केकड़ी: भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में बूथ अध्यक्षों को आईडी कार्ड बांटते पार्टी पदाधिकारी।

पार्टी की रीति नीति पर डाला प्रकाश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की रीति नीति पर विस्तार डाला। इस मौके पर शहर मंडल के विभिन्न बूथों के अध्यक्षों को आईडी कार्ड वितरित किए गए। संचालन मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया ने किया। आभार महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भी पार्टी का झण्डा फहराया। शाम को घण्टाघर चौराहे पर कमल संकल्प उत्सव के तहत भव्य आतिशबाजी की गई व मोतीचूर के लड्डू वितरित किए गए।

Exit mobile version