Site icon Aditya News Network – Kekri News

कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए परिश्रम व समय की बचत जरुरी

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय केकड़ी में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि संस्थान द्वारा संचालित महाविद्यालय महिला बी.एड कालेज, महिला शिक्षा शास्त्री, एम.एल.डी. महिला एस.टी.सी. तथा बी.ए.बीएड., बी.एस.सी.बी.एड. अन्तिम वर्ष की बालिकाओं का विदाई समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद् प्रो. ज्ञानचन्द सुराणा मुख्य अतिथि रहे। जगदीश विजय, कुलदीप तिवाड़ी, ब्रजराज शर्मा, सुभाष भाल व भगवानी मीणा विशिष्ट अतिथि रहे। शुरुआत में प्राचार्य डॉ रामलाल वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिन्दगी अनमोल है। अनुसाशन व परिश्रम हमें अपनी मंजिल पर पहुंचा सकता है। युवा वर्ग को अथक प्रयास कर अपनी मंजिल पाने का प्रयास करना चाहिए। कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए परिश्रम व समय की बचत जरुरी है। कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अन्त में सभी विदा होने वाली छात्राओं को संस्थान की ओर स्मृति चिन्ह दिए गए। संस्थान के डॉ. अविनाश दुबे ने आभार जताया। संचालन पूजा माली, मधुकर व एकता ने किया।

Exit mobile version