केकड़ी, 13 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से जश्न मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत मुख्य अतिथि एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरजीत सिंह शक्तावत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की प्रशंसा की तथा जीत की बधाई दी।
कर्नाटक की जनता को समर्पित की जीत शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। भाजपा की तिकड़ी को पूरी दुनिया जान चुकी है। इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। जिसका प्रमाण कर्नाटक प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, पार्षद रमाकांत दाधीच, कुंदन देवतवाल, विनोद आचार्य, राजकुमार खटीक, रामधन माली, जितेंद्र बोयत, रोहित सिंह चौहान, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, प्रेमचंद मोची, रमेश चंद्र पारीक, युवा नेता धनेश जैन, दिनेश मेवाड़ा, अरिहंत बज, धर्मेंद्र धातरवाल, अशोक चौधरी, हेमराज माली, रामदेव सोनी, हंसराज गुर्जर सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, वक्ता बोले— भाजपा के झूठ का हुआ पर्दाफाश

केकड़ी: कर्नाटक की जीत का जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।