Friday, August 15, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिकलश यात्रा से होगी कथा महोत्सव की शुरुआत, रामस्नेही संत कीमतराम महाराज...

कलश यात्रा से होगी कथा महोत्सव की शुरुआत, रामस्नेही संत कीमतराम महाराज कराएंगे भागवत कथा व नानी बाई रो मायरो कथा का अमृतपान

केकड़ी, 01 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री रामद्वारा सत्संग समिति के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टबूर से 11 अक्टूबर तक कादेड़ा रोड पर पापड़ा भैरव धाम के समीप स्थित पटेल मैरिज गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा महोत्सव में अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही संत कीमतराम महाराज (रामद्वारा अहमदाबाद) कथा का अमृत पान कराएंगे।

रामद्वारा से निकलेगी शोभायात्रा सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल सैनी ने बताया कि कथा महोत्सव के तहत सुबह पुरानी केकड़ी स्थित रामद्वारा परिसर से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। व्यास पीठ की पूजा-अर्चना के बाद भागवत कथा का शुभारम्भ होगा। भागवत कथा का समय सुबह 9 से अपरान्ह 1 बजे तक एवं नानी बाई रो मायरो कथा का समय रात्रि 7.30 बजे से 9.30 बजे तक रखा गया है।

RELATED ARTICLES