Site icon Aditya News Network – Kekri News

कलियुग मे राम का नाम ही श्रेष्ठ, भवपार उतरने के लिए हरिनाम स्मरण जरूरी

केकड़ी: रामद्वारा में प्रवचन करते स्वामी कीमतराम महाराज।

केकड़ी, 15 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रामस्नेही संत स्वामी कीमतराम महाराज ने कहा कि कलियुग में राम का नाम ही श्रेष्ठ है। हरिनाम स्मरण करने से ही भवपार उतरा जा सकता है। वे पुरानी केकड़ी स्थित रामद्वारा धाम में चातुर्मास के दौरान प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ऋतु की फसल बोने पर उपज अच्छी होती है। उसी प्रकार युगधर्म देखकर की गई साधना सफल होती है। सतयुग मे सत्य का ध्यान करके ब्रह्म की एकता का अनुभव करते थे। त्रेतायुग मे तपस्या करके भगवान को प्रसन्न करते थे।
केकड़ी: रामद्वारा में आयोजित प्रवचन सभा में मौजूद महिला श्रद्धालु।

राम नाम कीर्तन का युग द्वापरयुग मे पूजा अर्जना आदि से भगवान को प्रसन्न करते थे। परन्तु इस युग मे यह सब कठिन साधन है। यह युग राम नाम कीर्तन का युग है और जो राम नाम हरिनाम को स्मरण करता है। कलियुग उसकी भी रक्षा करता है। चातुर्मास समिति के कोषाध्यक्ष तुलसीराम विजय ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अनभेवाणी का पाठ व 9 बजे से 10 बजे तक प्रवचन एवं रात्रि में 8 बजे से 9.30 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version