Site icon Aditya News Network – Kekri News

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सजाई छप्पन भोग की झांकी, महिलाओं ने किए भजन कीर्तन

केकड़ी: कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

केकड़ी, 11 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड कल्याण कॉलोनी स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को कल्याणेश्वर महिला मंडल के तत्वावधान में कॉलोनीवासियों की तरफ से छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इस दौरान पंडित रामचरण शास्त्री के निर्देशन में देव प्रतिमाओं को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुंदर एवं मनमोहक ढंग से सजाया गया। दोपहर में महिला मण्डल की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया।

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में सजाई गई छप्पन भोग की झांकी।

शुरुआत में कमला शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान चंद्रकांता सैनी, राधा शर्मा, विजयलक्ष्मी, सदाकंवर जाट, कैलाशी देवी, जमुना जाट, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा समेत अन्य ने भजन प्रस्तुत किए। अन्त में पुजारी सत्यनारायण ने महाआरती की व छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। आयोजन में मनमोहन उपाध्याय, रघुवीर प्रसाद सैनी, दिनेश कुमार जोशी, सत्येंद्र दाधीच, हेमराज पांचाल आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version