Friday, March 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिकल्याणेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन भोग व नन्दोत्सव का आयोजन

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में छप्पन भोग व नन्दोत्सव का आयोजन

केकड़ी, 30 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित कल्याण कालोनी में कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में कल्यानेश्वर महिला मंडल ने 56 भोग व नन्दोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोलेनाथ, श्रीकृष्ण व लड्डू गोपाल का विभिन्न प्रकार के फूलों गब्बारों से दरबार सजाया गया। मंडल संयोजिका कमला शर्मा ने बताया कि नन्दोत्सव व छप्पन भोग में मंडल की सदस्यों ने राधा कृष्ण की जोड़िया बनकर आयोजन में भाग लिया व लड्‌डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने राधा कृष्ण का स्वांग धारण किया। छप्पन भोग व नन्दोत्सव के दौरान कल्याणेश्वर महिला मंडल द्वारा भजन गंगा का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

केकड़ीः नन्दोत्सव के अवसर पर कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में किया गया देव प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार।

नृत्य कर ठाकुरजी को रिझाया उपस्थित भक्त महिलाओं ने खूब जमकर नृत्य कर ठाकुरजी को रिझाया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस से सरोबार हो गया। मंडल अध्यक्ष सैनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खवास सरपंच उर्मिला न्याती, विशिष्ट अतिथि राधा सोनी, निर्णायक मंडल संतोष विजय व सरोज नरुका थी। लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता व राधा- कृष्ण बनों प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सभी सम्भागीयो को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महाआरती व छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम मे रघुवीर प्रसाद सैनी, भंवरलाल नाम, बद्रीप्रसाद चौधरी, मनमोहन उपाध्याय, दिनेश कुमार जोशी, रामधन प्रजापत व मनोहर लाल पांचाल ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES