Site icon Aditya News Network – Kekri News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई चाचा नेहरू की पुण्य तिथि, अर्पित किए श्रद्धासुमन

केकड़ी: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसजन।

केकड़ी, 27 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्रीत्व काल में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की। नेहरू ने सत्ता का विकेन्द्रीकरण करने व देश की धर्मनिरपेक्ष छवि बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी कारण आज भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में जाना जाता है। शुरुआत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, शहर अध्यक्ष हेमंत जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छोटूलाल कुमावत, नवल किशोर पारीक, धनेश जैन, भागचंद मूंदड़ा, शंकर लाल साहू, धन्नालाल डसानिया, धर्मेंद्र धातरवाल, पार्षद रमाकांत दाधीच, रतन पंवार, कुंदन देवतवाल, रामधन माली, नदीम अख्तर, पदम रांटा, मोड़ सिंह राणावत, दशरथ सिंह राठौड़, रामदेव सोनी, राधेश्याम गोपलान, रमेश पारीक, राजेश मेघवंशी, अरिहंत कुमार जैन, शंभू सिंह चौहान, विनय पांड्या, रामप्रसाद शर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, शंकर डसाणियां समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version