केकड़ी, 13 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को केकड़ी में भारत जोड़ो रैली निकाली गई। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुई रैली का नेतृत्व पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने किया। रैली को पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा ने पार्टी की झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा से रैली का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो के नारे लगाए।
सभा का हुआ आयोजन रैली के बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में डॉ. रघु शर्मा को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। सभा में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, शक्ति प्रताप सिंह पिपरोली, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रतन पंवार, सावर नगर पालिका अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह, कन्हैया लाल माली सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त जैन, वरिष्ठ नेता मोहम्मद सईद नकवी, युवा नेता धनेश जैन, दिनेश मेवाड़ा, सतीश मालू, दीपक डसाणियां, पार्षद रमाकांत दाधीच समेत कई जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, जोश से लबरेज नजर आए कार्यकर्ता
