केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बुधवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के अजमेर जिला प्रभारी मुमताज मसीह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने की। इस दौरान सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व अजमेर संभाग प्रभारी नरेश चौधरी, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू व शहर कांग्रेस अध्य्क्ष निर्मल चौधरी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुमताज मसीह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में ओर उसके बाद राष्ट्र की प्रगति में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्र के लिए त्याग तपस्या ओर बलिदान देने के लिए हर वक़्त तैयार रहने वाली पार्टी का सदस्य होने पर हम सभी गौरान्वित है। अपने गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के संगठन को ओर अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा की अपने-अपने बूथ पर व गांव में अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए मजबूती से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए लोगो से सम्पर्क के दौरान उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भी अवगत करावे ताकि पात्र लोगो को इसका पूरा लाभ मिल सके।
अंत मे सभी को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी। बैठक में सदस्यता अभियान के केकड़ी विधानसभा प्रभारी रतन पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। शुरुआत में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने बाहर से आए पदाधिकारियों का माल्यार्पण व साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता छोटूलाल कुमावत, एडवोकेट मोहम्मद सईद नकवी, युवा नेता धनेश जैन, नोरतमल साहू, ओमप्रकाश साहू, रामेश्वर गढ़वाल, रामचंद्र जाट, सत्यनारायण जाट, चीफ एनरोलर जुगल आछेरा, मुकेश करोड़ीवाल, सोनू सम्राट, रिजवान मंसूरी, सेवादल अध्यक्ष चेतन रेगर, शरीफ अहमद, शम्भूसिंह, छोगालाल, मोहन लाल माली सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।