Site icon Aditya News Network – Kekri News

कानून व्यवस्था की समीक्षा की, मतदान केन्द्रों का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

केकड़ी: पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते संभागीय आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज।

केकड़ी, 28 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारी के मध्य नजर शनिवार को संभागीय आयुक्त सी आर मीणा एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज अजमेर लता मनोज कुमार ने विधानसभा केकड़ी एवं सावर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

ये रहे मौजूद इस मौके पर केकड़ी जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, केकड़ी पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द धाकड़, केकड़ी उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, सावर उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version