केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत सावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वृद्ध ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला सामने आने के बाद सावर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया हैं। सावर थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी अपने घर के बाहर चबूतरी पर खेल रही थी।
बहला फुसलाकर ले गया आरोपी इस दौरान आरोपी किशोरी को पैसे देकर, बहला फुसलाकर पास के माताजी के मंदिर में ले गया। वहां पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले में लिप्त आरोपी पीपलाज निवासी रामकिशन कीर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
किशोरी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
