केकड़ी, 26 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए चुनाव में कुल 75.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 2 लाख 61 हजार 540 मतदाता पंजीकृत है। जिसमे 1 लाख 32 हजार 750 पुरूष, 1 लाख 28 हजार 789 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इनमें से कुल 1 लाख 98 हजार 137 मतदाताओं ने मतदान की आहूति देकर लोकतंत्र के यज्ञ को सफल बनाया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 279 पुरुष, 95 हजार 857 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। यहां पुरूषों का प्रतिशत 77.05 एवं महिलाओं का प्रतिशत 74.42 रहा।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 267 बूथों पर मतदान की विस्तृत डिटेल।
किस बूथ पर कितने महिला—पुरूषों ने किया मतदान, केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 267 बूथ की विस्तृत डिटेल
