Site icon Aditya News Network – Kekri News

कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

सावर। यहां बावन माता मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवद् महापुराण कथा में चौथे दिन शनिवार को कथा वाचन करते हुऐ मितलेश किशोरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत ग्रन्थ में सभी धर्मों का सार है। भागवत के श्रवण से दु:खों का नाश होता है व सुख शांति की प्राप्ति होती है। इस दौरान मितलेश किशोरी ने कहा कि जो धन, सम्पति व देह के साथ खेलता रहता हैं वह भाग्यहीन हैं। जबसे ब्रहमचार्य आश्रम की परम्परा देश से नष्ट हुई हैं। तब से इस देश की दुर्दशा हो गई हैं। जगत में जितने भी महापुरुष हुए है। उन सभी ने पर स्त्री को माता माना है। मितलेश किशोरी ने कहा कि लक्ष्मण चौदह वर्षों तक अपनी भाभी सीता के साथ वन में रहे। तब भी उन्होंने अपनी दृष्टि चरणों में रखी थी। कथावाचन के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति पर ग्रामीण महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला—पुरुष धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Exit mobile version