Site icon Aditya News Network – Kekri News

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे केकड़ी, कहा— केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को मिली राहत

केकड़ी: केन्द्रीय कृषि मंत्री का साफा बंधवा कर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 15 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी शनिवार को अल्प प्रवास पर केकड़ी पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी का भव्य स्वागत किया। चौधरी ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल सह संयोजक विनोद विजय, खेलकूद प्रकोष्ठ मंडल संयोजक मोहित सिखवाल, युवा मोर्चा के अमन चौधरी, कालू चौधरी, गोपाल बियानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version