Site icon Aditya News Network – Kekri News

केकड़ी के चार शिक्षकों को मिली प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में सम्मानित शिक्षक।

केकड़ी, 29 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का 60वां प्रांतीय महासमिति अधिवेशन श्री कल्याण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा जयपुर में आयोजित किया गया। दो दिन तक चले अधिवेशन के दौरान अनेक प्रस्तावों पर चर्चा हुई तथा निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमे केकड़ी के विष्णु कुमार तेली को प्रदेश कोषाध्यक्ष, विक्रांत वैष्णव को प्रदेश उपाध्यक्ष, रोशनदीप श्रीमाली को प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं सुरेश पाण्डे को संयुक्त महामंत्री बनाया गया।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय महासमिति अधिवेशन में विष्णु कुमार तेली को सम्मानित करते अतिथि।

शेष कार्यकारिणी को यथावत रखा गया। जिला अध्यक्ष रामधन जाट ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। अधिवेशन में पूरे राजस्थान से आए हुए शिक्षक शामिल हुए।

Exit mobile version