केकड़ी, 17 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की कप्तानी के लिए केकड़ी के शारीरिक शिक्षक जावेद अली का चयन किया गया। टीम कोच ने बताया कि राजस्थान टीम का सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में चयन ट्राइल हुआ। इसके बाद स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल देवली में कार्यरत जावेद अली को हॉकी टीम पुरुष वर्ग का कप्तान बनाया गया है। कप्तान जावेद अली ने बताया कि पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 21 जून 2022 से 30 जून 2022 तक ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल मध्यप्रदेश में होगा। टीम मे शारीरिक शिक्षक देवीलाल डामोर को टीम मैनेजर एवं शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार, अमृतलाल, विष्णु राव, विनोद कुमार, राकेश यादव, महेंद्र कुमार रघुवंशी, सीताराम, संदीप डागला, धनंजय बाकोलिया, समसुद्दीन फारुकी, वीरेंद्र सिंह नरूका, सीताराम गुर्जर व विमलेश कुमावत को टीम का सदस्य बनाया गया है।