केकड़ी, 25 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी के जिला बनने के बाद पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. रघु शर्मा रविवार को पहली बार केकड़ी आएंगे। इस दौरान डॉ. रघु शर्मा का भव्य स्वागत किया जाएगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक टीम कई दिनों से दिन—रात एक किए हुए है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि रविवार को सुबह 11.15 बजे जयपुर रोड स्थित पोकी नाडी चौराहे पर ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. शर्मा का स्वागत किया जाएगा।
विभिन्न समाजों की ओर से होगा स्वागत गौशाला, कृषि मंडी के बाहर, बाबा की कुटिया, जूनियां गेट, सापण्दा रोड चौराहा, तेलियान मंदिर, खटीकान मंदिर, तीनबत्ती चौराहा व राजपथ मार्ग पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डॉ. शर्मा का स्वागत किया जाएगा। दोपहर में पटेल मैदान पर भव्य समारोह आयोजित कर केकड़ी जिला क्षेत्र के प्रत्येक गांव के लोगों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शक्तावत ने बताया कि डॉ. रघु शर्मा के केकड़ी आगमन पर आमजन में जबरदस्त उत्साह है। समारोह के लिए पटेल मैदान पर भव्य पाण्डाल तैयार किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश समारोह में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह की तैयारियों के लिए कांग्रेस पदाधिकारी एकजुटता से जुटे हुए है। अधिक से अधिक लोगों को समारोह में शामिल करने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस मौके पर राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के सदस्य राजेन्द्र भट्ट, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, कांग्रेस नेता धर्मीचन्द न्याती, युवा नेता धनेश जैन, पार्षद रतन पंवार, रमाकांत दाधीच, अतुल दाधीच सहित कई जने मौजूद रहे।
केकड़ी जिला महोत्सव को भव्य बनाने में जुटे कार्यकर्ता, तैयारियां को दिया अंतिम रूप

केकड़ी जिला महोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा पाण्डाल।