Site icon Aditya News Network – Kekri News

केकड़ी जिले के सीमांकन का प्रारम्भिक खाका तैयार, जल्द जारी हो सकता है गजट नोटिफिकेशन…!

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 22 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गत 17 मार्च को नए जिले व संभाग बनाने की घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। जिला कलेक्टर से मिली रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तरीय कमेटी, राजस्व विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलों की सीमा निर्धारित करने के लिए प्रारंभिक खाका तैयार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केकड़ी जिले में केकड़ी, सावर, सरवाड़, बिजयनगर, भिनाय व अरांई का सम्पूर्ण क्षेत्र एवं टोडारायसिंह-मालपुरा व देवली के कुछ इलाके को शामिल किया जा सकता है। केकड़ी जिले में अधिकृत रूप से किस इलाके को शामिल किया गया है, इसका पता गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही चल सकेगा। अभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

Exit mobile version