Site icon Aditya News Network – Kekri News

केकड़ी नगर परिषद: वार्ड नौ में उपचुनाव 5 नवम्बर को, भाजपा पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां के निधन से रिक्त हुई है सीट

कार्यालय, नगर परिषद केकड़ी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 26 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित भाजपा पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां के निधन से रिक्त हुई सीट पर आगामी 5 नवम्बर 2023 को उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नारायण सिंह ने आदेश जारी कर बताया कि 18 अक्टूबर 2023 को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2023 रखी गई है।

नामवापसी 27 अक्टूबर तक सूचना के अनुसार 25 अक्टूबर 2023 को सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी अपना नाम 27 अक्टबूर 2023 को अपरान्ह 3 बजे तक वापस ले सकेगा। 28 अक्टूबर 2023 को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 5 नवम्बर 2023 को सुबह 8 से सायं 5 बजे तक होगा। 6 नवम्बर 2023 को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी तथा मतगणना के तुरन्त बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version