Site icon Aditya News Network – Kekri News

केकड़ी में कोरोना की गति हुई धीमी

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में कोरोना संक्रमण फैलने की गति में थोड़ी कमी आई है। सोमवार को राजकीय जिला चिकित्सालय की आरटीपीसीआर लैब द्वारा जारी सूची के अनुसार केवल 5 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि पॉजिटिविटी में कमी सुखद संकेत है। वक्त सतर्क एवं जागरुक रहने का है। इस समय किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। गाइडलाइन की अनुपालना के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने से कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म किया जा सकता है।

Exit mobile version