Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिकेकड़ी में 2.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, किसी भी तरह की...

केकड़ी में 2.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपना विधायक, किसी भी तरह की गड़बड़ी पर केन्द्रीय पर्यवेक्षकों से कर सकते है शिकायत

केकड़ी, 24 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान विधानसभा 2023 के लिए शनिवार को मतदान होगा। केकड़ी विधानसभा में कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। यहां कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा व भाजपा के शत्रुघ्न गौतम के बीच सीधा मुकाबला है। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और प्रत्याशियों ने घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधना शुरु कर दिया है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 बूथ बनाए गए है। यहां कुल 2 लाख 61 हजार 540 में से एक लाख 32 हजार 750 पुरूष तथा एक लाख 28 हजार 789 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। इनमे 10811 मतदाता 18 से 19 वर्ष के है।

इन्हें बनाया सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव में आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए फोन या व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत की जा सकती है। विधानसभा के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सम्बन्धित विभाग से जुड़ी शिकायत के लिए इनसे सम्पर्क किया जा सकता है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए आईएएस श्रेया पी. सिंह को सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनसे सर्किट हाऊस अजमेर नया भवन के कमरा नम्बर 21 में प्रातः 9 बजे से प्रातः 10 बजे तक दूरभाष नम्बर 0145-2990419 एवं मोबाईल नम्बर 7597207943 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ये है पुलिस व व्यय पर्यवेक्षक केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए आईपीएस उमेश कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनसे सर्किट हाऊस अजमेर के कमरा संख्या एक में प्रातः 10 से प्रातः 11 बजे तक दूरभाष नम्बर 0145-2990428 एवं मोबाइल नम्बर 8764696842 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार केकड़ी विधानसभा क्षेत्रा के लिए आईआरएस दरसी सुमन रत्नम को चुनाव व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनसे सर्किट हाऊस अजमेर के कमरा नम्बर 5 में दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक दूरभाष नम्बर 0145-2990403 एवं मोबाईल नम्बर 8764708107 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES