Site icon Aditya News Network – Kekri News

केन्द्र सरकार ने सिद्ध किए सभी संकल्प, उपलब्धियों को घर—घर पहुंचाने की जिम्मेदारी अब कार्यकर्ताओं की

केकड़ी: बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 09 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा के मोर्चा सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति स्थित प्रधान कक्ष में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व मोर्चा सम्मेलन की विधानसभा सह संयोजक मुकेश कंवर ने सम्मेलन को सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सफलतम नौ वर्ष पूरे कर लिए है। अब कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व प्रमुख कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाए।

संयोजकों की नियुक्ति कर दी जिम्मेदारी बैठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा कंवर को सम्मेलन के लिए केकड़ी विधानसभा का संयोजक तथा होनहार सिंह राठौड़ को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामेश्वर बंबोरिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गणेश चौकी मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार राठी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष अनिता राठी, नरेंद्र पारीक, ललित चौधरी, बन्ना लाल, मोहन माली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version