Wednesday, June 18, 2025
Homeराजनीति'केम छो' से शुरु किया संबोधन, गुजराती रंग में रंगे नजर आए...

‘केम छो’ से शुरु किया संबोधन, गुजराती रंग में रंगे नजर आए डॉ. शर्मा

केकड़ी, 14 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गुजरात कांग्रेस प्रभारी, पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि अपेक्षित लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है। आमजन की सेवा के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए। वे शुक्रवार को पंचायत समिति की साधारण सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात से संबोधित कर रहे थे। संबोधन की शुरुआत उन्होंने ‘केम छो, आनन्द मा छो’ से की। अचानक इस तरह का संबोधन सुन बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. शर्मा का तालियां बजाकर अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि वे गुजरात चुनाव में व्यस्तता के चलते बैठक में उपस्थित नहीं हो सके है। लेकिन उन्हें केकड़ी की सारी जानकारी है। गुजरात विधानसभा के चुनाव सम्पन्न होने के बाद वे सभी के साथ मिलकर विकास कार्यों को गति देने का काम करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आगामी तीन दिन में पेपर वर्क कम्पलीट कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

केकड़ी: पंचायत समिति की साधारण सभा में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी।

कामकाज की समीक्षा की बैठक की अध्यक्षता प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने की। बैठक में सडक़-बिजली-पानी के मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, उप जिला प्रमुख हगामीलाल चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, जिला परिषद सदस्य खुशीराम वैष्णव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा आदि मंचासीन रहे। शुरुआत में विकास अधिकारी मधुसूदन ने पिछली बैठक की पुष्टि कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के बजट प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए सदन में प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में जलदाय विभाग, विद्युत निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई तथा विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES