Wednesday, January 21, 2026
Homeसमाजक्षत्राणी कल्प योजना से विधवा महिलाओं को मिल रहा सम्बल

क्षत्राणी कल्प योजना से विधवा महिलाओं को मिल रहा सम्बल

केकड़ी, 31 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जय राजपुताना संघ परिवार द्वारा संचालित व विप्सा रेटा द्वारा प्रेरित क्षत्राणी कल्प योजना के तहत बुधवार को सरवाड़ क्षेत्र के अरवड़ ग्राम पंचायत के एक गांव में आर्थिक रूप से कमजोर विधवा क्षत्राणी की मासिक पेंशन शुरु की गई। जय राजपुताना संघ के कार्यकर्ता विक्रम सिंह नयावास ने बताया कि जय राजपुताना संघ के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह (विप्सा) रेटा की प्रेरणा से चलाई जा रही यह मुहिम क्षात्र धर्म से प्रेरित व समाज के उत्थान के लिए प्रेरणीय है। क्षत्राणी कल्प योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा क्षत्राणियों को मासिक पेंशन, सिलाई मशीन व उनके बच्चो को आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने राजपूत समाज के युवाओं को समाज सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महेंद्र सिंह ढोस, सूरजभान सिंह खिरिया, केसर सिंह ढिगारिया, दिग्विजय सिंह अजगरी, वीरेन्द सिंह कनई खुर्द, सवाई सिंह अरवड़ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES