Wednesday, January 21, 2026
Homeसामाजिकक्षत्रिय सभा की बैठक में लिए अनेक निर्णय

क्षत्रिय सभा की बैठक में लिए अनेक निर्णय

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी की कार्यकारिणी की बैठक जगदम्बा छात्रावास में आयोजित की गई। अध्यक्षता नरपत सिंह राठौड़ ने की। बैठक में ग्राम इकाई का गठन करने के लिए प्रभारी बनाए गए। इसी के साथ फाग महोत्सव का आयोजन करने एवं आगामी 2 जून को महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित करने के बारे में चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस मौके पर पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत सावर, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मोड़सिंह राणावत, अम्बिका चरण सिंह, राजपूत सभा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस, सावर उप प्रधान प्रभाकिरण सिंह शक्तावत, गोपाल सिंह राजावत, हनुमान सिंह तसवारिया, शंकर सिंह गौड़, शिवराज सिंह राठौड़, दशरथ सिंह राठौड़ भराई, महावीर सिंह भीमड़ावास, श्रवण सिंह राठौड़, भरत सिंह सापण्दा, शक्ति सिंह हरपुरा, भगवान सिंह खंगारोत, शिवदत्त सिंह गौड़, भंवर चेतन सिंह, घीसू सिंह भाटी, अमराव सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बहादुर सिंह शक्तावत ने किया।

RELATED ARTICLES