Site icon Aditya News Network – Kekri News

क्षय रोग का खात्मा करने के लिए लानी होगी जागरुकता

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने कहा कि जागरूकता से ही टीबी जैसी संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सकती है। वे गुरुवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस के माध्यम से हमें इस प्रकार की गंभीर समस्याओं के विषय में एवं इससे बचने के उपायों के बारे में बात करने में मदद मिलती है। इस दिवस को मनाने का उदे्श्य विश्व में क्षय रोग को पूरी तरह खतम करने के लिए समाधान ढूंढने और वैश्विक प्रयासों में और अधिक तेजी लाना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्वसन रोग विभाग के डॉ. भगवती कुम्हार, डॉ. लोकेश वर्मा, डॉ. देवेन्द्र शर्मा एवं डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया शरीर के सभी अंगों में प्रवेश कर उन्हें ग्रसित कर देता है। क्षय रोग फेफड़ों को ही नहीं अपितु शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करते है। इस रोग के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोग मौत का शिकार हो जाते है। लोगों में जानकारी का अभाव होने के कारण यह बीमारी पूरी दुनियां में तेज गति से बढ़ रही है। राजकीय जिला चिकित्साय केकड़ी के उप नियंत्रक डॉ. दुर्गेश रॉय ने कहा कि क्षय रोग का उपचार नि:शुल्क होता है। संक्रामक रोग होने के कारण मरीज एवं उसके परिजन को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। कार्यशाला में अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन एवं नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version