Tuesday, January 20, 2026
Homeक्राइम न्यूजखान में काम करते समय मजदूर पर गिरा मिट्टी का ढेला, उपचार...

खान में काम करते समय मजदूर पर गिरा मिट्टी का ढेला, उपचार के दौरान मौत

केकड़ी, 16 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): निकटवर्ती ग्राम बघेरा में एक ग्रेनाइट माइन्स में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुटेही भिटोनी थाना सिरमनाबाद जिला जबलपुर (म.प्र.) निवासी संतोष सिंह गोड (24) पुत्र मिलन सिंह बघेरा स्थित वराह ग्रेनाइट माइन्स में मजदूरी करता है। गत 14 जुलाई को खान में काम करते समय मिट्टी का ढेला संतोष सिंह के पेट पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने जैसे तैसे मिट्टी में फंसे मजदूर को बाहर निकालकर केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

अजमेर में हुई मौत प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। संतोष सिंह ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर केकड़ी शहर थाना पुलिस के एएसआई गोपाराम अजमेर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES