Monday, February 2, 2026
Homeक्राइम न्यूजखान विभाग ने जब्त किया बजरी से भरा डम्पर, होगी जुर्माने की...

खान विभाग ने जब्त किया बजरी से भरा डम्पर, होगी जुर्माने की कार्रवाई

केकड़ी, 28 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खान विभाग की टीम ने अवैध बजरी खनन के मामले में एक डम्पर जब्त किया है। खान विभाग के एएमई मनोज तंवर ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम को धून्धरी क्षेत्र में एक डम्पर अवैध बजरी का परिवहन करता हुआ मिला। टीम सदस्यों ने वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे में कहा तो चालक दस्तावेज आदि उपलब्ध नहीं करा सका। विभाग ने डम्पर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तंवर ने बताया कि डम्पर के मालिक पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में फोरमेन रघुवीर सिंह, चालक सुरेन्द्र एवं अन्य कार्मिक शामिल थे।

RELATED ARTICLES