Friday, March 14, 2025
Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलखुशनुमा माहौल में किया योग एवं प्राणायाम का अभ्यास, दिनचर्या का हिस्सा...

खुशनुमा माहौल में किया योग एवं प्राणायाम का अभ्यास, दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए किया प्रेरित

केकड़ी, 21 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को नगर पालिका रंगमंच पर उपखण्ड स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत में केकड़ी जिले के विशेषाधिकारी आईएएस खजान सिंह, विशेषाधिकारी (पुलिस) आईपीएस राज कुमार गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, विकास अधिकारी मधुसूदन, अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी समेत अन्य ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।
केकड़ी: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते साधक।

आंतरिक शक्ति का प्रकाशपुंज वक्ताओं ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग आंतरिक शक्ति का प्रकाशपुंज है। इससे मानसिक चेतना जागृत होती है तथा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इस दौरान योग शिक्षक सत्यनारायण सोनी, जे.पी. सोनी, कैलाशचन्द रांटा, रामबाबू सोनी, विष्णुप्रकाश पारीक, मनीष नामा, रक्षा विजय, वन्दना अलुदिया आदि ने महिला-पुरुषों को योग व प्राणायाम के विभिन्न आसन करवाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं कस्बेवासी मौजूद रहे।
केकड़ी: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोर्ट परिसर में योगाभ्यास करते न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी।

न्यायिक अधिकारियों ने किया योगाभ्यास इसी प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार बुधवार को केकड़ी स्थित न्यायालय परिसर में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 कुन्तल जैन, एसीजेएम संख्या 01 रमेश कुमार करोल, एसीजेएम संख्या 02 हीरल मीणा एवं केकड़ी स्थित न्यायालय के कर्मचारी, अधिवक्ता, होमगार्ड एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एडीजे संख्या 02 कुन्तल जैन ने वर्तमान जीवन शैली में योग के महत्व के बारे में बताते हुए दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आशाराम कुमावत एवं प्रहलाद मेघवाल ने योगाभ्यास कराया।
केकड़ी: योगाभ्यास करते भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहाया पसीना अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा शहर मण्डल केकड़ी के तत्वावधान में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश बोयत ने सामूहिक योगाभ्यास करवाया। वक्ताओं ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि निरंतर व नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। मन मस्तिष्क शांत रहता हैं। योग करना मानव जीवन के लिए बहुत ही गुणकारी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, मंत्री प्रीतम जैन, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, पूर्व पार्षद ज्ञानप्रकाश राठी समेत कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
केकड़ी: राजकीय महाविद्यालय में योगाभ्यास करते विद्यार्थी।

राजकीय महाविद्यालय केकड़ी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं योजना मंच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य वक्ता अनिल कुमार गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक कैलाशचन्द रांटा ने योग व प्राणायाम के विभिन्न आसन करवाए। अंजली ओझा, गोविंद सुथार व दीपक बैरवा ने योगाभ्यास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संचालन डॉ अनीता रायसिंघानी ने किया। आभार छात्र प्रतिनिधि सीपी कुमावत ने जताया। आयोजन में स्वयंसेवक हार्दिक, फोरन्ता व मोनिका ने विशेष सहयोग किया।
केकड़ी: यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में योगाभ्यास करते साधक।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को अजमेरी गेट के समीप स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेश मीणा ने योग के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम संचालक डॉ. भारत शर्मा ने सूर्य नमस्कार, पदासन, कपाल भाति, अनुलोम विलोम समेत योग के विभिन्न आसन करवाए।

RELATED ARTICLES