केकड़ी, 5 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम पायलेट केकड़ी में गांधी के सपनों का भारत विषय पर उपखण्ड स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू मुख्य अतिथ एवं पालिका के अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी राधेश्याम कुमावत, पार्षद रतन पंवार व पार्षद रमाकांत दाधीच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयोजक व प्रधानाचार्य अशोक कुमार जेतवाल ने की। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विजेताओं को दिए पुरस्कार चित्रकला प्राध्यापक रणवीर सिंह सोढ़ी, वरिष्ठ अध्यापक सतीश यादव व अध्यापिका आंचल चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राउमावि केकड़ी की छात्रा सुहानी राठौड़, द्वितीय स्थान सुधासागर विद्या विहार की इशिता अग्रवाल व तृतीय स्थान महात्मा गांधी पायलेट केकड़ी की नीलम मीणा ने प्राप्त किया। पांच संभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपखण्ड प्रशासन व विद्यालय प्रशासन द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए। आयोजन में हेमंत कीर, अरविंद चौहान, सत्यनारायण सोनी, अरविंद अग्रवाल, महावीर कुमावत, कमलेश बसेर, गुलाब वर्मा, श्रीनारायण शर्मा, बिहारी दान चारण आदि ने सहयोग किया। संचालन संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल ने किया।
“गांधी के सपनों का भारत” विषय पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, सुहानी राठौड़ रही विजेता
