Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिगांवों में बढ़ी चुनाव प्रचार की चहल—पहल, डॉ. रघु शर्मा ने किया...

गांवों में बढ़ी चुनाव प्रचार की चहल—पहल, डॉ. रघु शर्मा ने किया ग्रामीण इलाकों में जनसम्पर्क

केकड़ी, 02 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा ने गुरुवार को ढिगारिया गुजरान, सांगानेर, सनोदिया, छापरी, ताजपुरा, गुन्दाली, अरनिया, दुर्गापुरा, मियां, चकवा व चकवी आदि गांवों का दौरा किया तथा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने डॉ. रघु शर्मा का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर अभिनन्दन किया।

शुक्रवार को इन गांवों रहेगा जनसम्पर्क कार्यक्रम युवा कांग्रेस नेता धनेश जैन ने बताया कि शुक्रवार को डॉ. रघु शर्मा उगानखेड़ा, मेवदाखुर्द, चण्डाली, बीलिया, जालिया, खेड़ीशंकर, रामखेड़ी, सांपली, कल्याणपुरा, गोपालपुरा व श्यामपुरा आदि गांवों में जनसम्पर्क करेंगे।

RELATED ARTICLES