Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिगुजरात के परिणामों से मोदी सरकार की विकासवादी सोच पर लगी मुहर,...

गुजरात के परिणामों से मोदी सरकार की विकासवादी सोच पर लगी मुहर, जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

केकड़ी, 9 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक व प्रचंड जीत पर भाजपा शहर मंडल केकड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को अजमेरी गेट स्थित तीनबत्ती चौराहा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपा नेता राजेंद्र विनायका व विधानसभा प्रभारी इंदुशेखर ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक है। गुजरात की जनता ने मोदी सरकार की विकासवादी सोच व जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रहित मे लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर मोहर लगाई है। इस जीत से इस बात के स्पष्ट संकेत मिलते है कि राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, महामंत्री रामबाबू सागरिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, अजमेर जिला देहात जन आक्रोश यात्रा आईटी प्रमुख महेश बोयत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, जिला क्षैक्षिक सहसंयोजक रोहित जांगिड़, विधि प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम वैष्णव, पार्षद कैलाश चौधरी, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, प्रीतम जैन, श्याम सुंदर शास्त्री, संजय बेनीवाल, रशीद शेख, हरीश गोपलान, शंकर धाकड़, आईटी प्रमुख रोहन राठी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, बंटी माली समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES