Thursday, May 1, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिगुरु सच्चे पथ प्रदर्शक, गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा ही गुरु दक्षिणा

गुरु सच्चे पथ प्रदर्शक, गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा ही गुरु दक्षिणा

केकड़ी, 13 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कस्बे में विविध आयोजन हुए। इस दौरान गुरु की महिमा का बखान किया गया तथा गुरुओं का सम्मान किया गया। श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्रजराज शर्मा मुख्य अतिथि एवं चन्द्रप्रकाश दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. अविनाश दुबे, अनिरूद्ध दुबे, ब्रह्मानन्द शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। गुरु की महिमा के बारे में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि गुरु हमारे जीवन का पथ प्रदर्शक होता है। गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा ही गुरु दक्षिणा मानी जाती है। हर व्यक्ति को अपना कल्याण करने के लिए अपने जीवन में एक गुरु अवश्य बनाना चाहिए और उस गुरु के बताए मार्ग पर चलकर कार्य करना चाहिए।

केकड़ी: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत जगन्नाथ दास महाराज का अभिनन्दन करते भाजपा कार्यकर्ता।

भारतीय जनता पार्टी केकड़ी इसी प्रकार भाजपा शहर मण्डल की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ा तालाब स्थित हठीले हनुमान मंदिर में संत जगन्नाथ दास महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका एवं मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु परंपरा का महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है। इस मौके पर राजेन्द्र विनायका, अनिल राठी, राजेंद्र चौधरी, रामबाबू सागरिया, सुरेश सेन, महेश बोयत, महेश नायक, विनोद गोठरवाल, मोहित शर्मा, अमन सोनी, मिश्रीलाल डसानिया, दावल सिंह, विनोद विजय, हरीश गोपलान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES