केकड़ी, 22 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी एवं श्री राजपूत सभा अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को केकड़ी में महाराणा प्रताप जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सुबह अजमेर रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल से वाहन रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जगदम्बा छात्रावास पहुंच कर सम्पन्न हुई। रैली को पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली का कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। रैली के बाद श्रीराम गौशाला नान्द, पुष्कर के राजऋषि समताराम महाराज के पावन सानिध्य में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
ये रहे अतिथि समारोह में पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक रघु शर्मा मुख्य अतिथि एवं बूंदी की जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, पीसीसी सदस्य सागर शर्मा, जय राजपुताना संघ के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा, केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, शिखरानी सरपंच सुरेन्द्र सिंह राठौड़, युवा नेता शिवराज सिंह पलाड़ा, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, सरवाड़ पालिका अध्यक्ष पति शंकर सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत, पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू व राव आनन्द सिंह जूनियां विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप शूरवीरता की मिसाल अध्यक्षता राजपूत सभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह सिंह चन्दलाई ने की। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुख्य वक्ता की भूमिका निभाई। समारोह में श्री क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष नरपत सिंह गुलगांव, श्री राजपूत सभा अजमेर के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस आदि मंचासीन रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। देशभक्ति और स्वतंत्रता प्रताप के जीवन का मूल मंत्र था। नई पीढ़ी को उनके गुणों का अनुशीलन करना चाहिए। मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह के दौरान अतिथियों ने गोपाल सिंह कादेड़ा द्वारा लिखित ‘जोधा सुजान सिंहोत राठौड़ वंशावली’ पुस्तक का विमोचन किया।
प्रतिभाओं का किया सम्मान समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। समाज के स्थानीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवा कर स्वागत किया। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं राजकीय सेवा में चयनित समाजबंधुओं को सम्मानित किया गया। संचालन महामंत्री बहादुर सिंह शक्तावत ने किया। इस मौके पर केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए राजपूत सरदार मौजूद रहे।
भाजपा ने भी मनाई महाराणा प्रताप जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रताप सर्किल पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान और शूरवीरता की मिसाल थे। आज प्रताप के आदर्शों पर चलने की महत्ती आवश्यकता है। इस मौके पर महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष धनराज कच्छावा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू माली, पार्षद सुरेश साहू, दशरथ साहू, पूर्व पार्षद ज्ञानप्रकाश राठी, बंटी माली, महेंद्र रेगर, हर्ष व्यास समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।