केकड़ी, 26 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कस्बे में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पटेल मैदान पर आयोजित किया गया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने झण्डारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने की।
गूंजी घोष की स्वर लहरियां झण्डारोहण के बाद पटेल स्कूल के घोष की स्वर लहरियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स व विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की मधुर धुनों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।
शहादत को किया नमन मुख्य अतिथि पंचोली ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों की गुलामी व देश के कई नौजवानों की शहादत के बाद हम सब को आजादी नसीब हुई है। गणतंत्र दिवस हमें देश का संविधान लिखने वालों की याद दिलाता है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, तहसीलदार रामकल्याण मीणा, शहर थानाधिकारी राजवीर सिंह, सदर थानाधिकारी अनिल देव कल्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत समेत अनेक जने मौजूद रहे।
घूमर नृत्य ने बांधा समां समारोह के दौरान 1100 स्कूली छात्राओं ने राजस्थानी गीत की धुन पर सामूहिक घूमर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह के दौरान उपखण्ड क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित कुल 65 जनों को सम्मानित किया गया।
यहां हुआ झण्डारोहण गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांई आईटीआई में निदेशक अरूण कुमार सिंहल, राजेन्द्र सिंह मीणा व मनीष जैन के आतिथ्य में प्राचार्य संजय कुमार शर्मा, नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत एवं इम्मानुएल मिशन विद्यालय में बिचित्र सुना व रीता सुना ने झण्डारोहण किया।
यहां भी लहराया तिरंगा श्री शक्ति एकेडमी में भवानी सिंह शक्तावत व राकेश कंवर शक्तावत, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में प्राचार्य डॉ पुनीत आर. शाह, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य पीयूष गुप्ता, पेंशनर समाज कार्यालय में अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन एवं मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान में चन्द्रप्रकाश दुबे, डॉ. अविनाश दुबे व अनिरूद्ध दुबे ने झण्ड़ारोहण किया। इसी प्रकार विभिन्न सरकारी व गैर—सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा झण्डा फहराकर गण्तंत्र दिवस समारोह मनाया गया।
गूंजे देशभक्ति के तराने, शान से लहराया तिरंगा

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली।