केकड़ी, 26 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शुभकामना परिवार के तत्वावधान में गुरुवार रात्रि को अजमेर रोड स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्तुति लुहाड़िया, स्वास्ति लुहाड़िया व मंजू जैन ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। पाठ के बाद चन्द्र प्रभु शाखा की ओर से चौबीस तीर्थंकर के चिन्हों पर आधारित धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे शकुन्तला पाण्ड्या, मीनाक्षी सेठी, मंजू छाबड़ा, आशा जैन, संगीता जैन व सुनिता पाटनी विजेता रही।
लकी ड्रॉ निकाला अध्यक्ष सुनीता पाटनी व संरक्षक प्रमिला जैन ने बताया कि लकी ड्रॉ में अंजू सोनी, आशा जैन कालेड़ा, शकुन्तला पाण्ड्या, मीनाक्षी सेठी व आशा जैन विजेता रही। आयोजन में चन्द्रप्रभु शाखा संयोजिका गुणमाला रांटा, चन्द्रप्रभा सोनी, सुरूचि लुहाडिया, वीणा लुहाडिया, टीना रांटा, वन्दना सोनी, शिल्पा लुहाडिया, सरोज लुहाडिया, नीतू पाटोदी, मधुबाला जैन आदि ने सहयोग किया।
गूंजे शांतिनाथ भगवान के जयकारे, भक्तामर पाठ में उत्साह से लिया भाग

केकड़ी: शुभकामना परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक भक्तामर पाठ में भाग लेती महिलाएं।