केकड़ी, 06 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद प्रदेश भर में विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को राजस्थान बंद के समर्थन में केकड़ी के बाजार भी बंद रहे। राजपूत समाज के नेतृत्व में समाज के विभिन्न संगठनों एवं सर्वसमाज के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की तथा रैली निकालकर खुली दुकानों को बंद कराया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
केकड़ी: बंद के दौरान प्रदर्शन करते सर्वसमाज के लोग।
पुलिस जाब्ता रहा मौजूद बंद में निजी स्कूल व कॉलेज भी शामिल रहे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था। दुकानों को बंद करवाने के दौरान सिटी थाना पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा। बाद में जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि गोगामेड़ी की हत्या से सर्वसमाज व्यथित है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
ये रहे मौजूद इस मौके पर राजपूत सभा के अजमेर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस, क्षत्रिय सभा के केकड़ी अध्यक्ष नरपत सिंह गुलगांव, प्रधान होनहार सिंह राठौड़ सापण्दा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत पीपलाज, पूर्व एडिशनल एसपी जसवंत सिंह डोराई, विजयराज सिंह जालिया, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, योगेन्द्र सिंह सावर, सुरेंद्र सिंह पिपरोली, शंकर सिंह गौड़, ब्रजराज सिंह कोहड़ा, गजेन्द्र सिंह गुलगांव, देशराज सिंह लिसाडिया समेत समाज के अनेक जने मौजूद रहे।
केकड़ी: बंद के दौरान सदर बाजार में बंद पड़ी दुकानें।
ये भी रहे मौजूद इस मौके पर भरत सिंह सापण्दा, राजबहादुर सिंह बिलिया, रविन्द्र सिंह पीपलाज, देवव्रत सिंह डोराई, जसवेंद्र सिंह सांकरिया, भूपेन्द्र सिंह सापण्दा, विक्रम सिंह केकड़ी, देवराज सिंह बिलिया, लोकेन्द्र सिंह बघेरा, अभिषेक सिंह चौसला, हरीश राठौड़ गुलगांव, दशरथ सिंह भराई, विजय बहादुर सिंह गुलगांव, रावणा राजपूत समाज अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी, महावीर सिंह भाटी समेत अनेक जने मौजूद रहे।