Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिगोमाता ने दिया संकेत, इस साल रहेगा सुकाल

गोमाता ने दिया संकेत, इस साल रहेगा सुकाल

केकड़ी, 27 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भगवान द्वारकाधीश नगरी सांपला में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रसिद्ध गाय मेले में 6 वर्षों बाद सफेद रंग की गाय निकलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफेद रंग की गाय निकलने से इस साल जमाना अच्छा होने के संकेत है।

पंचामृत से किया मंदिर को पवित्र भगवान गोपाल महाराज के मंदिर में बुधवार को पंडित प्रह्लाद चंद्र त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के सभी पुजारियों को हवन यज्ञ के माध्यम से जनेऊ धारण कराया गया। मंदिर को गोमूत्र पंचामृत से पवित्र करने के बाद ढोल नगाड़ों की मधुर स्वर लहरियों के बीच भगवान का विमान निकाला गया। जो राम चौक मुख्य बाजार होता हुआ रावला चौक पहुंचा। जहां पर भगवान गोपाल महाराज के अनन्य भक्त अहिल्या बाई को एक चमत्कारी झांकी के माध्यम से दर्शन देते हैं।

झांकी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ इस चमत्कारी झांकी के दर्शन के लिए अजमेर जिला ही नहीं अपितु जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा सहित कई जिलों के लोग सांपला पहुंचे। जहां उन्होंने चमत्कारी झांकी के दर्शन करके अपने आप को धन्य किया। भगवान का विमान ढोल नगाड़ों के साथ कीर्ति स्तंभ पर लाया गया।

गाय ने लगाई मंदिर में परिक्रमा यहां ठीकरे की गायों के बीच में पूजा अर्चना की गई तथा गंगाजल छिड़क कर गायों के बीच घुमाया गया। लगभग 2:15 पर सफेद रंग की गाय दौड़ती हुई हजारों लोगों की भीड़ को चीरती हुई विमान के पास पहुंची। लेकिन गाय विमान के नीचे से नहीं निकली। लगभग 3:55 पर सफेद रंग की गाय लोगों की भीड़ को चीरते हुए विमान के नीचे से निकलकर मुख्य बाजार होती हुई गोपाल महाराज के निज मंदिर पहुंची। जहां पर गाय ने मंदिर में परिक्रमा लगाई। मंदिर में पुजारियों ने गाय को लड्डू खिलाया।

क्या है मान्यता सांपला का गाय मेला एक अद्भुत गाय मेला है। जिसमें जिस रंग की गाय ठीकरे के माध्यम से विमान के नीचे से होकर निकलती है। उसी से अनुसार वयोवृद्ध ग्रामीणों को आस-पास के गांवों में जमाने के बारे में पता चल जाता है। जिस रंग की गाय निकलती है। उसी अनुसार किसानों द्वारा खेतों में फसल की बुवाई की जाती है। इसी के साथ इस साल जमाना कैसा होगा, व्यापार की स्थिति क्या रहेगी, इस बात की जानकारी भी मिलती है।

पुजारियों को कराया जलपान अन्नकूट पर भरने वाले गाय मेले में श्री गोपाल महाराज के मंदिर के सभी पुजारी गाय नहीं आने तक जलपान ग्रहण नहीं करते हैं। पूरे दिन अंन्न जल ग्रहण किए बिना कीर्ति स्तंभ पर खड़े रहते हैं। गाय निकलने के बाद गोपाल महाराज का विमान पूरे गांव में परिक्रमा लगाता है। बाद में भजनों की प्रस्तुति दी जाती है तथा जाट समाज द्वारा परंपरा के अनुसार पुजारियों को जलपान कराया जाता है।

RELATED ARTICLES