Site icon Aditya News Network – Kekri News

गोसेवा का लिया संकल्प, बढ़ते कदम संस्थान गोशाला समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

केकड़ी। बढ़ते कदम संस्थान गोशाला समिति की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बीजासण माता मंदिर के समीप स्थित होटल वृन्दा में आयोजित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट मनोज आहूजा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अशोक पारीक के नेतृत्व में गठित बढ़ते कदम संस्थान गोशाला समिति की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में सचिव राजेन्द्र बियाणी व कोषाध्यक्ष राकेश तोषनीवाल समेत कई सक्रिय सदस्य शामिल है।

समारोह में उद्योगपति सुभाष चंद कटारिया, वरिष्ठ पत्रकार संजय कटारिया, कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, भामाशाह कृष्णानंद तिवारी, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मीचंद न्याति, महेंद्र पारीक समेत अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान वर्ष पर्यन्त श्रेष्ठ सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संरक्षक अशोक शर्मा, सुशील कर्णावट, विमल जैन, विमल कोठारी, तिलोक मेवाड़ा, महेन्द्र प्रधान, पंकज होतचन्दानी, कैलाश जैन, गोपाललाल वर्मा, राकेश तोषनीवाल, मुकेश नुहाल, दिनेश वैष्णव, मनोज न्याति सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संचालन व्यवस्था प्रमुख आनन्दीराम सोमाणी ने किया।

Exit mobile version