Site icon Aditya News Network – Kekri News

गोसेवा पुण्य का कार्य, हर व्यक्ति करे सहयोग

केकड़ी। शुभकामना परिवार के शांतिनाथ समूह ने नववर्ष के आगमन पर देवगांव गेट स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। शुभकामना परिवार की अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि गोसेवा पुण्य का कार्य है। हर व्यक्ति को इस कार्य में बढ़—चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में रेणु टोंग्या, संगीता गंगवाल, सोनू वैद, सीमा गंगवाल, रेखा पाण्ड्या, अनिभा सोनी, प्रियंका टोंग्या, राजुल ठोलिया, पूजा कटारिया, सुरभि गंगवाल, रीना गदिया, हिमांशी टोंग्या आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version