केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में सामाजिक सरोकारों व गोसेवा के क्षेत्र में अग्रणी सामाजिक संस्था बढ़ते कदम गोशाला संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस एवं भामाशाह सम्मान गुरुवार को महेश वाटिका में आयोजित किया गया। सुबह संस्थान के सदस्यों ने पूर्णेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा की। दोपहर में भजन कीर्तन किए गए, जिसमे संजय अग्रवाल व राजेन्द्र सैनी ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किए। भजनों की प्रस्तुति के दौरान महिला पुरुषों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। शाम को भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे शिवराज गुर्जर मुख्य अतिथि एवं उद्योगपति सुभाष कटारिया, पूर्व नायब तहसीलदार श्रवण सिंह राठौड़ व लॉयन एस.एन. न्याती विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष अशोक पारीक ने की।
भामाशाहों का किया सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच ने कहा कि गौसेवा नारायण सेवा के समान है। भवसागर से पार होने के लिए जीवन में त्याग करने की भावना लानी होगी। समारोह के दौरान विशेष कार्यों के लिए संस्थान के सदस्यों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदन गुर्जर, रामेश्वर मेवाड़ा, नाथूलाल शर्मा भराई, अशोक जेतवाल, भगवान दास वैष्णव, अनिल शर्मा, सत्यनारायण वैष्णव, शिवराज चौधरी, राजेश विजय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र जोशी, ज्ञानप्रकाश दाधीच, बिरदीचंद नुहाल, शंकर होतचंदानी, कृष्णानंद तिवारी, डॉ. नरेन्द्र चौहान, रामसिंह चौधरी, संजय बोयत, टीकमचंद जैन, धनेश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ते कदम गोशाला संस्थान के सभी सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।
गोसेवा से मिलता है कई जन्मों के पुण्य का लाभ, बढ़ते कदम गोशाला संस्थान का स्थापना दिवस मनाया
