Site icon Aditya News Network – Kekri News

घर से बिना बताए निकले युवक की कुएं में मिली लाश, गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने शुरु की जांच

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) यहां बघेरा मार्ग पर कुमावतों का नयागांव स्थित कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची केकड़ी शहर थाना पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और शिनाख्त करवाई। मृतक की पहचान हिसामपुर जिला टोंक निवासी मेवाराम बागरिया पुत्र ग्यारसीलाल बागरिया उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बुधवार शाम को बिना बताए घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार को कुएं के समीप से गुजर रहे राहगीरों को कुएं में युवक का शव तैरता नजर आया। कुएं में ​शव की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान के बाद शव को केकड़ी स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चल सकेगा।

Exit mobile version