Thursday, June 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिचंद्रप्रभु चैत्यालय में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन रविवार को

चंद्रप्रभु चैत्यालय में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन रविवार को

केकड़ी। दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में सुबह 7 बजे से केकड़ी गौरव बालाचार्य 108 निपूर्णनन्दी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निपूर्णनन्दी महाराज के मुखारबिंद से उच्चारित मंत्रो के बीच जिनेन्द्र देव का अभिषेक व विश्व में सभी प्रकार की शांति हो ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा की जाएगी। विशेष आयोजन के रूप में संगीत सरगम के साथ मंगलाष्टक स्त्रोत व नित्य नियम पूजन का आयोजन होगा। विधान के दौरान श्रद्धालु श्रावक- श्राविकाएं भक्तामर के 48 काव्य में प्रत्येक काव्य पर आधि-व्याधि के निवारण एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए ऋद्धि-सिद्धि दायक मंत्रो के साथ प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के गुणों का स्तवन करते हुए भक्तामर महामंडल विधान पर श्रीफल समर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES