केकड़ी। दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में केकड़ी गौरव बालाचार्य 108 निपूर्णनन्दी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान निपूर्णनन्दी महाराज के मुखारबिंद से उच्चारित मंत्रो के बीच जिनेन्द्र देव का अभिषेक व विश्व में सभी प्रकार की शांति हो ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा की गई। कलशाभिषेक के बाद लाभार्थी प्रेमचंद, सज्जन कुमार पाण्डया, पद्म कुमार विनय कुमार कटारिया प्रान्हेड़ा वाले, मुकेश कुमार अर्पित कुमार शाह, अमोलक चंद पवन कुमार जैन जूनिया वाले एवं ज्ञानचंद आशीष कुमार जैन आदि परिवारों ने शांतिधारा की। कलश स्थापना का लाभ प्रकाशचंद कैलाशचंद बज परिवार को मिला। मंगल दीपक स्थापना एवं मंगल आरती का लाभ अंकित कुमार अर्पित कुमार पाटनी परिवार को मिला।
चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में गूंजे भक्तामर के श्लोक

