Site icon Aditya News Network – Kekri News

चन्नी सरकार को बर्खास्त करने की मांग, भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना

केकडी। भाजपा शहर मण्डल की ओर से शुक्रवार को तीनबत्ती चौराहा स्थित जय जवान जय किसान स्मारक पर सांकेतिक धरना ​देकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा मामले में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया वह निंदनीय है। पंजाब सरकार की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ गई थी। सुरक्षा से खिलवाड़ करने की लापरवाही अक्षम्य है। इसके लिए पंजाब सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

ये रहे मौजूद इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता छीतरमल जेतवाल, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष  सत्यनारायण चौधरी, केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता राठी व महामंत्री सीमा जेतवाल, पार्षद लोकेश साहू व सुरेश साहू, मण्डल उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, मंत्री सुरेश सेन, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली, उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, सुरेश कुड़ी, रोहित जांगिड़, शांतिलाल नायक, रामलाल डसानिया, सुरेश कुड़ी, शंकर लक्षकार, धन्नालाल, हरिश्चंद्र मंडोवरा, धनराज कच्छावा, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, गजेंद्र शर्मा, रोहित जांगिड़, श्यामसुंदर शास्त्री, महेश शर्मा, रामअवतार जाट,प्रधान माली समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version