Saturday, August 16, 2025
Homeदेशचहुंओर छाया आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास, शान से लहराया तिरंगा,...

चहुंओर छाया आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास, शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में सोमवार को स्वतन्त्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पालिका रंगमंच पर आयोजित किया गया। समारोह में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने झण्डारोहण किया। बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। झण्ड़ारोहण के बाद पटेल स्कूल के घोष की स्वर लहरियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स व स्कूली छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट किया।

केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मार्चपास्ट करते एनसीसी के कैडे्टस।

विभिन्न स्कूलों के सैंकडो बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान नगर की प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन पर नृत्य प्रस्तुत किए। समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विकास पंचोली ने कहा कि वर्षों की गुलामी के बाद देश के कई नौजवानो की शहादत से हम सब को यह आजादी नसीब हुई है। स्वतन्त्रता दिवस हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिनके बलिदान से हम आजाद भारत में सांस ले रहे है।
केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान घोष वादन करते पटेल विद्यालय के विद्यार्थी।

समारोह के दौरान उपखण्ड क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने की।
केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, तहसीलदार राहुल पारीक, पुलिस उप अधीक्षक शमशेर खान, थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी बसन्त कुमार सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण शर्मा, एसीबीईओ राधेश्याम कुमावत सहित कई जने मौजूद रहे।
केकड़ीः नगर पालिका परिसर में लगाए गए 101 फीट ऊंचे झण्डे़ का उद्घाटन करते अतिथि।

समारोह की शुरुआत में अतिथियों ने पालिका परिसर में लगाए गए 101 फीट ऊंचे तिरंगे झण्डे़ का विधिवत उद्घाटन किया। 101 फीट ऊंचे झण्डे़ को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता नजर आई।
केकड़ीः नगर पालिका परिसर में लगाया गया 101 फीट ऊंचा तिरंगा झण्ड़ा।

RELATED ARTICLES