केकड़ी, 22 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारदीवारी इलाके में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबन्दी लगाई गई। इसके लिए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने बाजारों में गश्त की व यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। प्रमुख बाजारों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण यातायात व्यवस्था में सुधार नजर आया।
तीनबत्ती चौराहे की स्थिति रही बदहाल शनिवार को बाहरी इलाकों में यातायात व्यवस्था चरमराई रही। तीनबत्ती चौराहा सहित कई क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की गैर मौजूदगी के कारण पल—पल में जाम लगता रहा। तीनबत्ती चौराहे पर सायं चार बजे स्थिति बदहाल हो गई। चहुंओर वाहनों की रेलमपेल मच गई। सूचना पर ट्रेफिक इंचार्ज गणेश लाल शर्मा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन को सुचारु करवाया।
चारदीवारी में बंद रहा चौपहिया वाहनों का प्रवेश, बाहरी इलाकों में पल—पल लगा जाम

केकड़ी: तीनबत्ती चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन।