Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिजन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने का निर्णय, बैठक में किया जिम्मेदारियों...

जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने का निर्णय, बैठक में किया जिम्मेदारियों का वितरण

केकड़ी, 21 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आगामी नवंबर व दिसम्बर माह में आयोजित प्रदेश स्तरीय जन आक्रोश यात्रा के संदर्भ में शुक्रवार को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनाक्रोश यात्रा के लिए सभी समितियों में कार्यकर्ताओं का मनोनयन किया गया तथा सभी को पूर्ण तन्मयता से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, अजमेर देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक राव वीरभद्र सिंह, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, केकडी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, गणेश चौकी मंडल महामंत्री राकेश शर्मा व कन्हैयालाल विजयवर्गीय एवं नरेंद्र पारीक सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES