Site icon Aditya News Network – Kekri News

जनाक्रोश महाघेराव में शामिल हुए सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, राज्य सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

केकड़ी: अजमेर में आयोजित महाघेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 25 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाघेराव कार्यक्रम के तहत अजमेर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस कार्यक्रम में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका व मिथिलेश गौतम ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में अजमेर जिला प्रभारी व टोडा मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, रिकूं कंवर राठौड़, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, लघु उद्योग जिला संयोजक अनिल मित्तल, जिला आंदोलन सहसंयोजक राव वीरभद्र सिंह समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी रहे मौजूद इस मौके पर विधानसभा आंदोलन संयोजक भागचंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, राजवीर भीचर, प्यारेलाल खीचीं, रामेश्वर गोस्वामी, सत्यनारायण गुर्जर, महेश शर्मा, कालूराम फौजी, विधानसभा विस्तारक नरेश योगी, शहर महामंत्री रामबाबू सागरिया, कन्हैया लाल विजयवर्गीय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज जाखड़, महामंत्री देवव्रत सिंह, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, गोविंद जैन, रोहित जागिंड, बंटी माली, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला महामंत्री इन्दू मित्तल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version